وَالذَّارِيَاتِ ذَرْوًا
वज़्ज़ारियाति ज़र्वन्
शपथ है (बादलों को) बिखेरने वालियों की!
Surah Adh-Dhariyat سورة الذاريات मक्की (60 आयतें)
بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ
बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम
अल्लाह के नाम से, जो अत्यन्त कृपाशील तथा दयावान् है।
وَالذَّارِيَاتِ ذَرْوًا
वज़्ज़ारियाति ज़र्वन्
शपथ है (बादलों को) बिखेरने वालियों की!
فَالْحَامِلَاتِ وِقْرًا
फ़ल्- हामिलाति विक्रन्
फिर (बादलों का) बोझ लादने वालियों की!
فَالْجَارِيَاتِ يُسْرًا
फ़ल्-जारियाति युस्रन्
फिर धीमी गति से चलने वालियों की!
فَالْمُقَسِّمَاتِ أَمْرًا
फ़ल्-मुक़स्सिमाति अम्रन्
फिर (अल्लाह का) आदेश बाँटने वाले (फ़रिश्तों की)!
إِنَّمَا تُوعَدُونَ لَصَادِقٌ
इन्नमा तू-अ़दू-न लसादिक़
निश्चय जिस (प्रलय) से तुम्हें डराया जा रहा है, वह सच्ची है।[1]
وَإِنَّ الدِّينَ لَوَاقِعٌ
व इन्नद्दी-न ल-वाकिअ्
तथा कर्मों का फल अवश्य मिलने वाला है।
وَالسَّمَاءِ ذَاتِ الْحُبُكِ
वस्स्मा-इ ज़ातिल्-हुबुकि
शपथ है रास्तों वाले आकाश की!
إِنَّكُمْ لَفِي قَوْلٍ مُّخْتَلِفٍ
इन्नकुम् लफ़ी क़ौलिम्-मुख़्तलिफ़
वास्तव में, तुम विभिन्न[1] बातों में हो।
يُؤْفَكُ عَنْهُ مَنْ أُفِكَ
युअ्फ़कु अ़न्हु मन् उफ़िक्
उससे वही फेर दिया जाता है, जो (सत्य से) फिरा हुआ हो।
قُتِلَ الْخَرَّاصُونَ
क़ुतिलल्-ख़र्रासून
नाश कर दिये गये अनुमान लगाने वाले।
الَّذِينَ هُمْ فِي غَمْرَةٍ سَاهُونَ
अल्लज़ी-न हुम् फ़ी ग़म्-रतिन् साहून
जो अपनी अचेतना में भूले हुए हैं।
يَسْأَلُونَ أَيَّانَ يَوْمُ الدِّينِ
यस्अलू-न अय्या-न यौमुद्दीन
वे प्रश्न[1] करते हैं कि प्रतिकार का दिन कब है?
يَوْمَ هُمْ عَلَى النَّارِ يُفْتَنُونَ
यौ-म हुम् अ़लन्नारि युफ़्तनून
(उस दिन है) जिस दिन वह अग्नि पर तपाये जायेंगे।
ذُوقُوا فِتْنَتَكُمْ هَٰذَا الَّذِي كُنتُم بِهِ تَسْتَعْجِلُونَ
ज़ूक़ू फ़ित्न-तकुम्, हाज़ल्लज़ी कुन्तुम् बिही तस्तअ्जिलून
(उनसे कहा जायेगाः) स्वाद चखो अपने उपद्रव का। यही वह है, जिसकी तुम शीघ्र माँग कर रहे थे।
إِنَّ الْمُتَّقِينَ فِي جَنَّاتٍ وَعُيُونٍ
इन्नल्-मुत्तक़ी न फ़ी जन्नातिंव्-व अुयून
वास्तव में, आज्ञाकारी स्वर्गों तथा जल स्रोतों में होंगे।
آخِذِينَ مَا آتَاهُمْ رَبُّهُمْ ۚ إِنَّهُمْ كَانُوا قَبْلَ ذَٰلِكَ مُحْسِنِينَ
आख़िज़ी-न मा आताहुम् रब्बुहुम्, इन्नहुम् कानू क़ब्-ल ज़ालि-क मुह्सिनीन
लेते हुए जो कुछ प्रदान किया है उनहें, उनके पालनहारन ने। वस्तुतः, वे इससे पहले (संसार में) सदाचारी थे।
كَانُوا قَلِيلًا مِّنَ اللَّيْلِ مَا يَهْجَعُونَ
कानू क़लीलम्-मिनल्लैलि मा यह्जअून
वे रात्रि में बहुत कम सोया करते थे।[1]
وَبِالْأَسْحَارِ هُمْ يَسْتَغْفِرُونَ
व बिल्-अस्हारि हुम् यस्तग़्फिरून
तथा भोरों[1] में क्षमा माँगते थे।
وَفِي أَمْوَالِهِمْ حَقٌّ لِّلسَّائِلِ وَالْمَحْرُومِ
व फ़ी अम्वालिहिम् हक़्क़ुल्- लिस्सा-इलि वलू – महरूम
और उनके धनों में माँगने वाले[1] तथा न पाने वाले का ह़क़ था।
وَفِي الْأَرْضِ آيَاتٌ لِّلْمُوقِنِينَ
व फ़िल्अर्ज़ि आयातुल् – लिल्मूक़िनीन
तथा धरती में बहुत-सी निशानियाँ हैं विश्वास करने वालों के लिए।
وَفِي أَنفُسِكُمْ ۚ أَفَلَا تُبْصِرُونَ
व फ़ी अन्फ़ुसिकुम् अ-फ़ला तुब्सिरून
तथा स्वयं तुम्हारे भीतर (भी)। फिर क्यों तुम देखते नहीं?
وَفِي السَّمَاءِ رِزْقُكُمْ وَمَا تُوعَدُونَ
व फ़िस्समा – इ रिज़्क़ुकुम् व मा तू अ़दून
और आकाश में तुम्हारी जीविका[1] है तथा जिसका तुम्हें वचन दिया जा रहा है।
فَوَرَبِّ السَّمَاءِ وَالْأَرْضِ إِنَّهُ لَحَقٌّ مِّثْلَ مَا أَنَّكُمْ تَنطِقُونَ
फ़-वरब्बिस्समा-इ वल्अर्ज़ि इन्नहू ल-हक़्क़ुम् – मिस्-ल मा अन्नकुम् तन्तिक़ून
तो शपथ है आकाश एवं धरती के पालनहार की! ये (बात) ऐसे ही सच है, जैसे तुम बोल रहे हो।[1]
هَلْ أَتَاكَ حَدِيثُ ضَيْفِ إِبْرَاهِيمَ الْمُكْرَمِينَ
हल् अता- क हदीसु ज़ैफि इब्राहीमल् – मुक्रमीन
(हे नबी!) क्या आयी आपके पास इब्राहीम के सम्मानित अतिथियों की सूचना?
إِذْ دَخَلُوا عَلَيْهِ فَقَالُوا سَلَامًا ۖ قَالَ سَلَامٌ قَوْمٌ مُّنكَرُونَ
इज़् द-ख़लू अ़लैहि फ़क़ालू सलामन् क़ा-ल सलामुन् क़ौमुम् – मुन्करून
जब वे आये उसके पास, तो सलाम किया। इब्राहीम ने (भी) सलाम किया (तथा कहाः) अपरिचित लोग हैं।
فَرَاغَ إِلَىٰ أَهْلِهِ فَجَاءَ بِعِجْلٍ سَمِينٍ
फ़रा-ग़ इला अह्लिही फ़जा-अ बिअिज्लिन् समीन
फिर चुपके से अपने परिजनों की ओर गया और एक मोटा (भुना हुआ) बछड़ा लाया।
فَقَرَّبَهُ إِلَيْهِمْ قَالَ أَلَا تَأْكُلُونَ
फ़-कर्र-बहू इलैहिम् क़ा-ल अला तअ्कुलून
फिर रख दिया उनके पास, उसने कहाः तुम क्यों नहीं खाते हो?
فَأَوْجَسَ مِنْهُمْ خِيفَةً ۖ قَالُوا لَا تَخَفْ ۖ وَبَشَّرُوهُ بِغُلَامٍ عَلِيمٍ
फ़-औज-स मिन्हुम् ख़ी- फ़तन्, क़ालू ला तख़फ़्, व बश्श-रूहु बिग़ुलामिन् अ़लीम
फिर अपने दिल में उनसे कुछ डरा, उन्होंने कहाः डरो नहीं और उसे शुभ सूचना दी एक ज्ञानी पुत्र की।
فَأَقْبَلَتِ امْرَأَتُهُ فِي صَرَّةٍ فَصَكَّتْ وَجْهَهَا وَقَالَتْ عَجُوزٌ عَقِيمٌ
फ़-अक़्ब-लतिम्-र-अतुहू फ़ी सर्रतिन् फ़-सक्कत् वज्हहा व क़ालत् अ़जूजुन् अ़क़ीम
तो सामने आयी उसकी पत्नी और उसने मार लिया (आश्चर्य से) अपने मुँह पर हाथ तथा कहाः मैं बाँझ बुढ़िया हूँ।
قَالُوا كَذَٰلِكِ قَالَ رَبُّكِ ۖ إِنَّهُ هُوَ الْحَكِيمُ الْعَلِيمُ
क़ालू कज़ालिकि क़ा-ल रब्बुकि इन्नहू हुवल् हकीमुल्-अ़लीम
उन्होंने कहाः इसी प्रकार, तेरे पालनहार ने कहा है। वास्तव में, वह सब गुण और सब कुछ जानने वाला है।
قَالَ فَمَا خَطْبُكُمْ أَيُّهَا الْمُرْسَلُونَ
क़ा-ल फ़मा ख़त्बुकुम् अय्युहल्-मुर्सलून
उस (इब्राहीम) ने कहाः तो तुम्हारा क्या अभियान है, हे भेजे हुए (फ़रिश्तो)!
قَالُوا إِنَّا أُرْسِلْنَا إِلَىٰ قَوْمٍ مُّجْرِمِينَ
क़ालू इन्ना उर्-सिल्ना इला क़ौमिम्-मुज्रिमीन
उन्होंने कहाः वास्तव में, हम भेजे गये हैं एक अपरीधी जाति की ओर।
لِنُرْسِلَ عَلَيْهِمْ حِجَارَةً مِّن طِينٍ
लिनुर्सि – ल अ़लैहिम् हिजा – रतम् – मिन् तीन
ताकि हम बरसायें उनपर पत्थर की कंकरी।
مُّسَوَّمَةً عِندَ رَبِّكَ لِلْمُسْرِفِينَ
मुस्व्व-मतन् अिन्-द रब्बि-क लिल्-मुस्-रिफ़ीन
नामांकित[1] तुम्हारे पालनहार की ओर से उल्लंघनकारियों के लिए।
فَأَخْرَجْنَا مَن كَانَ فِيهَا مِنَ الْمُؤْمِنِينَ
फ़-अ ख़्-रज्ना मन् का-न फ़ीहा मिनल् – मुअ्मिनीन
फिर हमने निकाल दिया जो भी उस (बस्ती) में ईमान वाले थे।
فَمَا وَجَدْنَا فِيهَا غَيْرَ بَيْتٍ مِّنَ الْمُسْلِمِينَ
फ़मा वजद्ना फ़ीहा ग़ै-र बैतिम्-मिनल्-मुस्लिमीन
और हमने उसमें मोमिनों का केवल एक ही घर[1] पाया।
وَتَرَكْنَا فِيهَا آيَةً لِّلَّذِينَ يَخَافُونَ الْعَذَابَ الْأَلِيمَ
व तरक्ना फ़ीहा आ-यतल् – लिल्लज़ी-न यख़ाफ़ूनल्-अ़ज़ाबल्-अलीम
तथा छोड़ दी हमने उस (बस्ती) में एक निशानी उनके लिए, जो डरते हों दुःखदायी यातना से।
وَفِي مُوسَىٰ إِذْ أَرْسَلْنَاهُ إِلَىٰ فِرْعَوْنَ بِسُلْطَانٍ مُّبِينٍ
व फ़ी मूसा इज़् अर्सल्नाहु इला फ़िर् औ़न बिसुल्तानिम्-मुबीन
तथा मूसा (की कथा) में, जब हमने भेजा उसे फ़िरऔन की ओर प्रत्यक्ष (खुले) प्रमाण के साथ।
فَتَوَلَّىٰ بِرُكْنِهِ وَقَالَ سَاحِرٌ أَوْ مَجْنُونٌ
फ़-तवल्ला बिरुक्निही व क़ा-ल साहिरुन् औ मजूनून
तो वह विमुख हो गया अपने बल-बूते के कारण और कह दिया कि जादूगर अथवा पागल है।
فَأَخَذْنَاهُ وَجُنُودَهُ فَنَبَذْنَاهُمْ فِي الْيَمِّ وَهُوَ مُلِيمٌ
फ़-अ़ख़ज़्नाहु व जुनूदहू फ़-नबज़्नाहुम् फ़िल्यम्मि व हु-व मुली म
अन्ततः, हमने पकड़ लिया उसको तथा उसकी सेनाओं को, फिर फेंक दिया उन्हें सागर में और वह निन्दित होकर रह गया।
وَفِي عَادٍ إِذْ أَرْسَلْنَا عَلَيْهِمُ الرِّيحَ الْعَقِيمَ
व फ़ी आ़दिन् इज़् अ़र्सल्ना अ़लैहिमुर्-रीहल्-अ़क़ीम
तथा आद में (शिक्षाप्रद निशानी है)। जब हमने भेज दी उनपर बाँझ[1] आँधी।
مَا تَذَرُ مِن شَيْءٍ أَتَتْ عَلَيْهِ إِلَّا جَعَلَتْهُ كَالرَّمِيمِ
मा त-ज़रु मिन् शैइन् अतत् अ़लैहि इल्ला ज- अ़लत्हु कर्रमीम
वह नहीं छोड़ती थी किसी वस्तु को जिसपर गुज़रती, परन्तु उसे बना देती थी जीर्ण चूर-चूर हड्डी के समान।
وَفِي ثَمُودَ إِذْ قِيلَ لَهُمْ تَمَتَّعُوا حَتَّىٰ حِينٍ
व फ़ी समू-द इज़् क़ी-ल लहुम् त-मत्तअू हत्ता हीन
तथा समूद में जब उनसे कहा गया कि लाभान्वित हो लो, एक निश्चित समय तक।
فَعَتَوْا عَنْ أَمْرِ رَبِّهِمْ فَأَخَذَتْهُمُ الصَّاعِقَةُ وَهُمْ يَنظُرُونَ
फ़-अ़तौ अ़न् अम्रि रब्बिहिम् फ़-अ-ख़ज़त्हुमुस्साअि-क़तु व हुम् यन्ज़ुरून
तो उन्होंने अवज्ञा की अपने पालनहार के आदेश की, तो सहसा पकड़ लिया उन्हें कड़क ने और वे देखते रह गये।
فَمَا اسْتَطَاعُوا مِن قِيَامٍ وَمَا كَانُوا مُنتَصِرِينَ
फ़मस्तताअू मिन् क़ियामिंव्-व मा कानू मुन्तसिरीन
तो वे न खड़े हो सके और न (हमसे) बदला ले सके।
وَقَوْمَ نُوحٍ مِّن قَبْلُ ۖ إِنَّهُمْ كَانُوا قَوْمًا فَاسِقِينَ
व क़ौ-म नूहिम्-मिन् क़ब्लु, इन्नहुम् कानू क़ौमन् फ़ासिक़ीन
तथा नूह़[1] की जाति को इससे पहले (याद करो)। वास्तव में, वे अवज्ञाकारी जाति थे।
وَالسَّمَاءَ بَنَيْنَاهَا بِأَيْدٍ وَإِنَّا لَمُوسِعُونَ
वस्समा अ बनैनाहा बिऐदिंव्-व इन्ना ल- मूसिअून
तथा आकाश को हमने बनाया है हाथों[1] से और हम निश्चय विस्तार करने वाले हैं।
وَالْأَرْضَ فَرَشْنَاهَا فَنِعْمَ الْمَاهِدُونَ
वल्अर्ज़ फ़रश्नाहा फनिअ्मल्-माहिदून
तथा धरती को हमने बिछाया है, तो हम क्या[1] ही अच्छे बिछाने वाले हैं।
وَمِن كُلِّ شَيْءٍ خَلَقْنَا زَوْجَيْنِ لَعَلَّكُمْ تَذَكَّرُونَ
व मिन् क़ुल्लि शैइन् ख़लक़्ना ज़ौजैनि ल अ़ल्लकुम् तज़क्करून
तथा प्रत्येक वस्तु को हमने उत्पन्न किया है जोड़ा, ताकि तुम शिक्षा ग्रहण करो।
فَفِرُّوا إِلَى اللَّهِ ۖ إِنِّي لَكُم مِّنْهُ نَذِيرٌ مُّبِينٌ
फ़-फ़िर्-रू इलल्लाहि, इन्नी लकुम् मिन्हु नज़ीरुम्-मुबीन
तो तुम दौड़ो अल्लाह की ओर, वास्तव में, मैं तुम्हें उसकी ओर से प्रत्यक्ष रूप से (खुला) सावधान कर ने वाला हूँ।
وَلَا تَجْعَلُوا مَعَ اللَّهِ إِلَٰهًا آخَرَ ۖ إِنِّي لَكُم مِّنْهُ نَذِيرٌ مُّبِينٌ
व ला तज्अ़लू मअ़ल्लाहि इलाहन् आ-ख़-र, इन्नी लकुम् मिन्हु नज़ीरुम् – मुबीन
और मत बनाओ अल्लाह के साथ कोई दूसरा पूज्य। वास्तव में, मैं तुम्हें इससे खुला सावधान करने वाला हूँ।
كَذَٰلِكَ مَا أَتَى الَّذِينَ مِن قَبْلِهِم مِّن رَّسُولٍ إِلَّا قَالُوا سَاحِرٌ أَوْ مَجْنُونٌ
कज़ालि-क मा अतल्लज़ी-न मिन् कब्लिहिम् मिर्रसूलिन् इल्ला कालू साहिरुन् औ मजूनून
इसी प्रकार नहीं आया उनके पास जो इन (मक्का वासियों) से पूर्व रहे कोई रसूल, परन्तु उन्होंने कहा कि जादूगर या पागल है।
أَتَوَاصَوْا بِهِ ۚ بَلْ هُمْ قَوْمٌ طَاغُونَ
अ-तवासी बिही बल् हुम् क़ौमुन् ता ग़ून
क्या वे एक-दूसरे को वसिय्यत[1] कर चुके हैं इसकी? बल्कि वे उल्लंघनकारी लोग हैं।
فَتَوَلَّ عَنْهُمْ فَمَا أَنتَ بِمَلُومٍ
फ़-तवल्-ल अ़न्हुम् फ़मा अन्-त बि-मलूम
तो आप मुख फेर लें उनसे। आपकी कोई निन्दा नहीं है।
وَذَكِّرْ فَإِنَّ الذِّكْرَىٰ تَنفَعُ الْمُؤْمِنِينَ
व ज़क्किर् फ़-इन्नज़्ज़िक्रा तन्फ़अुल्- मुअ्मिनीन
और आप शिक्षा देते रहें। इसलिए कि शिक्षा लाभप्रद है इमान वालों के लिए।
وَمَا خَلَقْتُ الْجِنَّ وَالْإِنسَ إِلَّا لِيَعْبُدُونِ
व मा ख़लक़्तुल् – जिन्-न वल्-इन्-स इल्ला लि-यअ्बुदून
और नहीं उत्पन्न किया है मैंने जिन्न तथा मनुष्य को, परन्तु ताकि मेरी ही इबादत करें।
مَا أُرِيدُ مِنْهُم مِّن رِّزْقٍ وَمَا أُرِيدُ أَن يُطْعِمُونِ
मा उरीदु मिन्हुम् मिर्-रिज़्किंव् व मा उरीदु अंय्युत् अिमून
मैं नहीं चाहता हूँ उनसे कोई जीविका और न चाहता हूँ कि वे मुझे खिलायें।
إِنَّ اللَّهَ هُوَ الرَّزَّاقُ ذُو الْقُوَّةِ الْمَتِينُ
इन्नल्ला-ह हुवर्रज़्ज़ाक़ु ज़ुल् – क़ुव्वतिल् – मतीन
अवश्य अल्लाह ही जीविका दाता, शक्तिशाली, बलवान् है।
فَإِنَّ لِلَّذِينَ ظَلَمُوا ذَنُوبًا مِّثْلَ ذَنُوبِ أَصْحَابِهِمْ فَلَا يَسْتَعْجِلُونِ
फ़-इन्-न लिल्लज़ी-न ज़-लमू ज़नूबम्-मिस्-ल ज़नूबि – अस्हाबिहिम् फ़ला यस्तअ्जिलून
तो इन अत्याचारियों के पाप हैं इनके साथियों के पापों के समान, अतः उतावले न बनें।
فَوَيْلٌ لِّلَّذِينَ كَفَرُوا مِن يَوْمِهِمُ الَّذِي يُوعَدُونَ
फ़वैलुल्- लिल्लज़ी-न क- फ़रू मिंय्यौमि- – हिमुल्लज़ी यू- अ़दून
अन्ततः, विनाश है काफ़िरों के लिए उनके उस दिन[1] से, जिससे हे डराये जा रहे हैं।