सामग्री पर जाएँ (Skip to Content)

106. सूरह कुरैश – 1-4

Surah Quraysh • سورة قريش • मक्की (4 आयतें)

بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ

बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम

अल्लाह के नाम से, जो अत्यन्त कृपाशील तथा दयावान् है।

لِإِيلَافِ قُرَيْشٍ

Transliteration

लि ईलाफि कुरैश

हिंदी अनुवाद

क़ुरैश के स्वभाव बनाने के कारण।

إِيلَافِهِمْ رِحْلَةَ الشِّتَاءِ وَالصَّيْفِ

Transliteration

इलाफिहिम रिहलतश शिताई वस सैफ

हिंदी अनुवाद

उनके जाड़े तथा गर्मी की यात्रा का स्वभाव बनाने के कारण।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. (1-2) गर्मी और जाड़े की यात्रा से अभिप्राय गर्मी के समय क़ुरैश की व्यपारिक यात्रा है जो शाम और फ़लस्तीन की ओर होती थी। और जाड़े के समय वे दक्षिण अरब की यात्रा करते थे जो गर्म क्षेत्र है।

فَلْيَعْبُدُوا رَبَّ هَـٰذَا الْبَيْتِ

Transliteration

फल यअ’बुदू रब्बा हाज़ल बैत

हिंदी अनुवाद

उन्हें चाहिये कि इस घर (काबा) के प्रभु की पूजा करें।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. इस घर से अभिप्राय काबा है। अर्थ यह है कि यह सुविधा उन्हें इसी घर के कारण प्राप्त हुई। और वह स्वयं यह मानते हैं कि 360 मूर्तियाँ उन की रब नहीं हैं जिन की पूजा कर रहे हैं। उन का रब (पालनहार) वही है जिस ने उन को अबरहा के आक्रमण से बचाया। और उस युग में जब अरब की प्रत्येक दिशा में अशान्ति का राज्य था मात्र इसी घर के कारण इस नगर में शान्ति है। और तुम इसी घर के निवासी होने के कारण निश्चिन्त हो कर व्यापारिक यात्रायें कर रहे हो, और सुख सुविधा के साथ रहते हो। क्यों कि काबे के प्रबंधक और सेवक होने के कारण ही लोग क़ुरैश का आदर करते थे। तो उन्हें स्मरण कराया जा रहा है कि फिर तुम्हारा कर्तव्य है कि केवल उसी की उपासना करो।

الَّذِي أَطْعَمَهُم مِّن جُوعٍ وَآمَنَهُم مِّنْ خَوْفٍ

Transliteration

अल्लज़ी अत अमहुम मिन जूअ व आमनहुम मिन खौफ

हिंदी अनुवाद

जिसने उन्हें भूख में खिलाया तथा डर से निडर कर दिया।