सामग्री पर जाएँ (Skip to Content)

102. सूरह अत-तकासुर – 1-8

Surah At-Takathur • سورة التكاثر • मक्की (8 आयतें)

بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ

बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम

अल्लाह के नाम से, जो अत्यन्त कृपाशील तथा दयावान् है।

أَلْهَاكُمُ التَّكَاثُرُ ‎

Transliteration

अल्हाकुमुत् तकासुरु

हिंदी अनुवाद

तुम्हें अधिक (धन) के लोभ ने मगन कर दिया।

حَتَّىٰ زُرْتُمُ الْمَقَابِرَ ‎

Transliteration

हत्ता जुरतुमुल् मक़ाबिर

हिंदी अनुवाद

यहाँ तक कि तुम क़ब्रिस्तान जा पहुँचे।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. (1-2) इन दोनों आयतों में उन को सावधान किया गया है जो संसारिक धन ही को सब कुछ समझते हैं और उसे अधिकाधिक प्राप्त करने की धुन उन पर ऐसी सवार है कि मौत के पार क्या होगा इसे सोचते ही नहीं। कुछ तो धन की देवी बना कर उसे पूजते हैं।

كَلَّا سَوْفَ تَعْلَمُونَ

Transliteration

कल्ला सौ-फ़ तअ्लमून

हिंदी अनुवाद

निश्चय तुम्हें ज्ञान हो जायेगा।

‏ ثُمَّ كَلَّا سَوْفَ تَعْلَمُونَ ‎

Transliteration

सुम्म कल्ला सौ-फ़ तअ्लमून

हिंदी अनुवाद

फिर निश्चय ही तुम्हें ज्ञान हो जायेगा।

‏ كَلَّا لَوْ تَعْلَمُونَ عِلْمَ الْيَقِينِ

Transliteration

कल्ला लौ तअ्लमू-न अिल्मल् यकी़न

हिंदी अनुवाद

वास्तव में, यदि तुम्हें विश्वास होता (तो ऐसा न करते)।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. (3-5) इन आयतों में सावधान किया गया है कि मौत के पार क्या है? उन्हें आँख बन्द करते ही इस का ज्ञान हो जायेगा। यदि आज तुम्हें इस का विश्वास होता तो अपने भविष्य की ओर से निश्चिन्त न होते। और तुम पर धन प्राप्ती की धुन इतनी सवार न होती।

لَتَرَوُنَّ الْجَحِيمَ

Transliteration

ल-त-र वुन्नल् जहीम

हिंदी अनुवाद

तुम नरक को अवश्य देखोगे।

ثُمَّ لَتَرَوُنَّهَا عَيْنَ الْيَقِينِ

Transliteration

सुम्म ल-त-र वुन्नहा अैनल् यक़ीन

हिंदी अनुवाद

फिर उसे विश्वास की आँख से देखोगे।

ثُمَّ لَتُسْأَلُنَّ يَوْمَئِذٍ عَنِ النَّعِيمِ ‎

Transliteration

सुम्म लतुस् अलुन्-न यौमइज़िन् अ़निन् नअ़ीम

हिंदी अनुवाद

फिर उस दिन तुमसे सुख सम्पदा के विषय में अवश्य पूछ गछ होगी।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. (6-8) इन आयतों में सूचित किया गया है कि तुम नरक के होने का विश्वास करो या न करो वह दिन आ कर रहेगा जब तुम उस को अपनी आँखों से देख लोगे। उस समय तुम्हें इस का पूरा विश्वास हो जायेगा। परन्तु वह दिन कर्म का नहीं ह़िसाब देने का दिन होगा। और तुम्हें प्रत्येक अनुकम्पा (नेमत) के बारे में अल्लाह के सामने जवाब देही करनी होगी। (अह़्सनुल बयान)