وَالتِّينِ وَالزَّيْتُونِ
वत तीनि वज़ ज़ैतून
इंजीर तथा ज़ैतून की शपथ!
Surah At-Tin سورة التين मक्की (8 आयतें)
بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ
बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम
अल्लाह के नाम से, जो अत्यन्त कृपाशील तथा दयावान् है।
وَالتِّينِ وَالزَّيْتُونِ
वत तीनि वज़ ज़ैतून
इंजीर तथा ज़ैतून की शपथ!
وَطُورِ سِينِينَ
वतूरि सीनीन
एवं "तूरे सीनीन" की शपथ!
وَهَٰذَا الْبَلَدِ الْأَمِينِ
व हाज़ल बलादिल अमीन
और इस शान्ति के नगर की शपथ!
لَقَدْ خَلَقْنَا الْإِنسَانَ فِي أَحْسَنِ تَقْوِيمٍ
लक़द खलक नल इन्साना फ़ी अहसनि तक़वीम
हमने इनसान को मनोहर रूप में पैदा किया है।
ثُمَّ رَدَدْنَاهُ أَسْفَلَ سَافِلِينَ
सुम्मा रदद नाहू अस्फला साफिलीन
फिर उसे सबसे नीचे गिरा दिया।
إِلَّا الَّذِينَ آمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ فَلَهُمْ أَجْرٌ غَيْرُ مَمْنُونٍ
इल्लल लज़ीना आमनू व अमिलुस सालिहाति फ़लहुम अजरुन गैरु ममनून
परन्तु, जो ईमान लाये तथा सदाचार किये, उनके लिए ऐसा बदला है, जो कभी समाप्त नहीं होगा।
فَمَا يُكَذِّبُكَ بَعْدُ بِالدِّينِ
फ़मा युकज्ज़िबुका बअ’दू बिददीन
फिर (तुम मानव जाति) प्रतिफल (बदले) के दिन को क्यों झुठलाते हो?
أَلَيْسَ اللَّهُ بِأَحْكَمِ الْحَاكِمِينَ
अलैसल लाहू बि अह्कमिल हाकिमीन
क्या अल्लाह सब अधिकारियों से बढ़ कर अधिकारी नहीं है?