सामग्री पर जाएँ (Skip to Content)

112. सूरह अल-इख़लास – 1-4

Surah Al-Ikhlas • سورة الإخلاص • मक्की (4 आयतें)

بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ

बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम

अल्लाह के नाम से, जो अत्यन्त कृपाशील तथा दयावान् है।

قُلْ هُوَ اللَّـهُ أَحَدٌ

Transliteration

कुल हुवल लाहू अहद

हिंदी अनुवाद

(हे ईश दूत!) कह दोः अल्लाह अकेला है।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. आयत संख्या 1 में 'अह़द' शब्द का प्रयोग हुआ है जिस का अर्थ है, उस का अस्तित्व एवं गुणों में कोई साझी नहीं है। यहाँ 'अह़द' शब्द का प्रयोग यह बताने के लिये किया गया है कि वह अकेला है। वह वृक्ष के समान एक नहीं है जिस की अनेक शाखायें होती हैं। आयत संख्या 2 में 'समद' शब्द का प्रयोग हुआ है जिस का अर्थ है अब्रण होना। अर्थात जिस में कोई छिद्र न हो जिस से कुछ निकले, या वह किसी से निकले। और आयत संख्या 3 इसी अर्थ की व्याख्या करती है कि न उस की कोई संतान है और न वह किसी की संतान है।

اللَّـهُ الصَّمَدُ

Transliteration

अल्लाहुस समद

हिंदी अनुवाद

अल्लाह निरपेक्ष (और सर्वाधार) है

لَمْ يَلِدْ وَلَمْ يُولَدْ

Transliteration

लम यलिद वलम यूलद

हिंदी अनुवाद

न उसकी कोई संतान है और न वह किसी की संतान है।

وَلَمْ يَكُن لَّهُ كُفُوًا أَحَدٌ

Transliteration

वलम यकूल लहू कुफुवन अहद

हिंदी अनुवाद

और न उसके बराबर कोई है।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. इस आयत में यह बताया गया है कि उस की प्रतिमा तथा उस के बराबर और समतुल्य कोई नहीं है। उस के कर्म, गुण और अधिकार में कोई किसी रूप में बराबर नहीं। न उस की कोई जाति है न परिवार। इन आयतों में क़ुर्आन उन विषयों को जो जातियों के तौह़ीद से फिसलने का कारण बने उसे अनेक रूप में वर्णित करता है। और देवियों और देवताओं के विवाहों और उन के पुत्र और पौत्रों का जो विवरण देव मालाओं में मिलता है क़ुर्आन ने उसी का खण्डन किया है।