सामग्री पर जाएँ (Skip to Content)

110. सूरह अन-नस्र – 1-3

Surah An-Nasr • سورة النصر • मदनी (3 आयतें)

بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ

बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम

अल्लाह के नाम से, जो अत्यन्त कृपाशील तथा दयावान् है।

إِذَا جَاءَ نَصْرُ اللَّـهِ وَالْفَتْحُ

Transliteration

इजा जा अ नसरुल लाहि वल फतह

हिंदी अनुवाद

(हे नबी!) जब अल्लाह की सहायता एवं विजय आ जाये।

وَرَأَيْتَ النَّاسَ يَدْخُلُونَ فِي دِينِ اللَّـهِ أَفْوَاجًا

Transliteration

वर अयतन नास यद् खुलूना फ़ी दीनिल लाहि अफ्वाजा

हिंदी अनुवाद

और तुम लोगों को अल्लाह के धर्म में दल के दल प्रवेश करते देख लो।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. (1-2) इस में विजय का अर्थ वह निर्णायक विजय है जिस के बाद कोई शक्ति इस्लाम का सामना करने के योग्य नहीं रह जायेगी। और यह स्थिति सन् 8 (हिज्री) की है जब मक्का विजय हो गया। अरब के कोने कोने से प्रतिनिधि मंडल रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) की सेवा में उपस्थित हो कर इस्लाम लाने लगे। और सन् 10 (हिज्री) में जब आप 'ह़ज्जतुल वदाअ' (अर्थात अन्तिम ह़ज्ज) के लिये गये तो उस समय पूरा अरब इस्लाम के अधीन आ चुका था और देश में कोई मुश्रिक (मूर्ति पूजक) नहीं रह गया था।

فَسَبِّحْ بِحَمْدِ رَبِّكَ وَاسْتَغْفِرْهُ ۚ إِنَّهُ كَانَ تَوَّابًا

Transliteration

फसब्बिह बिहम्दि रब्बिका वस्तग फिरहु इन्नहु कान तव्वाबा

हिंदी अनुवाद

तो अपने पालनहार की प्रशंसा के साथ उसकी पवित्रता का वर्णन करो और उससे क्षमा माँगो, निःसंदेह वह बड़ा क्षमी है।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. इस आयत में नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) से कहा गया है कि इतना बड़ा काम आप ने अल्लाह की दया से पूरा किया है, इस के लिये उस की प्रशंसा और पवित्रता का वर्णन तथा उस की कृतज्ञता व्यक्त करें। इस में सभी के लिये यह शिक्षा है कि कोई पुण्य कार्य अल्लाह की दया के बिना नहीं होता। इस लिये उस पर घमंड नहीं करना चाहिये।