सामग्री पर जाएँ (Skip to Content)

109. सूरह काफिरून – 1-6

Surah Al-Kafirun • سورة الكافرون • मक्की (6 आयतें)

بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ

बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम

अल्लाह के नाम से, जो अत्यन्त कृपाशील तथा दयावान् है।

قُلْ يَا أَيُّهَا الْكَافِرُونَ

Transliteration

कुल या अय्युहल काफिरून

हिंदी अनुवाद

(हे नबी!) कह दोः हे काफ़िरो!

لَا أَعْبُدُ مَا تَعْبُدُونَ

Transliteration

ला अ’अबुदु मा तअ’बुदून

हिंदी अनुवाद

मैं उन (मूर्तियों) को नहीं पूजता, जिन्हें तुम पूजते हो।

وَلَا أَنتُمْ عَابِدُونَ مَا أَعْبُدُ

Transliteration

वला अन्तुम आबिदूना मा अ’अबुद

हिंदी अनुवाद

और न तुम उसे पूजते हो, जिसे मैं पूजता हूँ।

وَلَا أَنَا عَابِدٌ مَّا عَبَدتُّمْ

Transliteration

वला अना आबिदुम मा अबद्तुम

हिंदी अनुवाद

और न मैं उसे पूजूँगा, जिसे तुम पूजते हो।

وَلَا أَنتُمْ عَابِدُونَ مَا أَعْبُدُ

Transliteration

वला अन्तुम आबिदूना मा अअ’बुद

हिंदी अनुवाद

और न तुम उसे पूजोगे, जिसे मैं पूजता हूँ।

لَكُمْ دِينُكُمْ وَلِيَ دِينِ

Transliteration

लकुम दीनुकुम वलिय दीन

हिंदी अनुवाद

तुम्हारे लिए तम्हारा धर्म तथा मेरे लिए मेरा धर्म है।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. (1-6) पूरी सूरह का भावार्थ यह है कि इस्लाम में वही ईमान (विश्वास) मान्य है जो पूर्ण तौह़ीद (एकेश्वर्वाद) के साथ हो, अर्थात अल्लाह के अस्तित्व तथा गुणों और उस के अधिकारों में किसी को साझी न बनाया जाये। क़ुर्आन की शिक्षानुसार जो अल्लाह को नहीं मानता, और जो मानता है परन्तु उस के साथ देवी देवताओं को भी मानात है तो दोनों में कोई अन्तर नहीं। उस के विशेष गुणों को किसी अन्य में मानना उस को न मानने के ही बराबर है और दोनों ही काफ़िर हैं। (देखियेः उम्मुल किताब, मौलाना आज़ाद)