सामग्री पर जाएँ (Skip to Content)

101. सूरह अल-क़ारिअह – 1-11

Surah Al-Qaria • سورة القارعة • मक्की (11 आयतें)

بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ

बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम

अल्लाह के नाम से, जो अत्यन्त कृपाशील तथा दयावान् है।

الْقَارِعَةُ

Transliteration

अल् कारियह

हिंदी अनुवाद

वह खड़खड़ा देने वाली।

مَا الْقَارِعَةُ ‎

Transliteration

मल कारियह

हिंदी अनुवाद

क्या है वह खड़ख़ा देने वाली?

وَمَا أَدْرَاكَ مَا الْقَارِعَةُ

Transliteration

वमा अदराका मल कारिया

हिंदी अनुवाद

और तुम क्या जानो कि वह खड़खड़ा देने वाली क्या है?[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. 'क़ारिअह' प्रलय ही का एक नाम है जो उस के समय की घोर दशा का चित्रण करता है। इस का शाब्दिक अर्थ द्वार खटखटाना है। जब कोई अतिथि अकस्मात रात में आता है तो उसे दरवाज़ा खटखटाने की आवश्यकता होती है। जिस से एक तो यह ज्ञात हुआ कि प्रलय अकस्मात होगी। और दूसरा यह ज्ञात हुआ कि वह कड़ी ध्वनि और भारी उथल पुथल के साथ आयेगी। इसे प्रश्नवाचक वाक्यों में दोहराना सावधान करने और उस की गंभीरता को प्रस्तुत करने के लिये है।

يَوْمَ يَكُونُ النَّاسُ كَالْفَرَاشِ الْمَبْثُوثِ ‎

Transliteration

यौमा यकूनुन नासू कल फराशिल मबसूस

हिंदी अनुवाद

जिस दिन लोग, बिखरे पतिंगों के समान (व्याकूल) होंगे।

وَتَكُونُ الْجِبَالُ كَالْعِهْنِ الْمَنفُوشِ

Transliteration

वताकूनुल जिबालू कल इहनिल मनफूश

हिंदी अनुवाद

और पर्वत, धुनी हुई ऊन के समान उडेंगे।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. (4-5) इन दोनों आयतों में उस स्थिति को दर्शाया गया है जो उस समय लोगों और पर्वतों की होगी।

فَأَمَّا مَن ثَقُلَتْ مَوَازِينُهُ

Transliteration

फ अम्मा मन सकुलत मवा ज़ीनुहू

हिंदी अनुवाद

तो जिसके पलड़े भारी हुए,

فَهُوَ فِي عِيشَةٍ رَّاضِيَةٍ ‎

Transliteration

फहुवा फी ईशा तिर रादिया

हिंदी अनुवाद

तो वह मनचाहे सुख में होगा।

‏ وَأَمَّا مَنْ خَفَّتْ مَوَازِينُهُ

Transliteration

व अम्मा मन खफ़्फ़त मवा ज़ीनुहु

हिंदी अनुवाद

तथा जिसके पलड़ हल्के हुए,

‏ فَأُمُّهُ هَاوِيَةٌ ‎

Transliteration

फ उम्मुहु हविया

हिंदी अनुवाद

तो उसका स्थान 'हाविया' है।

وَمَا أَدْرَاكَ مَا هِيَهْ ‎

Transliteration

वमा अद्राका मा हिया

हिंदी अनुवाद

और तुम क्या जानो कि वह (हाविया) क्या है?

نَارٌ حَامِيَةٌ ‎

Transliteration

नारून हमिया

हिंदी अनुवाद

वह दहक्ती आग है।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. (6-11) इन आयतों में यह बताया गया है कि प्रलय क्यों होगी? इस लिये कि इस संसार में जिस ने भले बुरे कर्म किये हैं उन का प्रतिकार कर्मों के आधार पर दिया जाये, जिस का परिणाम यह होगा कि जिस ने सत्य विश्वास के साथ सत्कर्म किया होगा वह सुख का भागी होगा। और जिस ने निर्मल परम्परागत रीतियों को मान कर कर्म किया होगा वह नरक में झोंक दिया जायेगा।