सामग्री पर जाएँ (Skip to Content)

77. सूरह अल-मुर्सलत – 1-50

Surah Al-Mursalat • سورة المرسلات • मक्की (50 आयतें)

بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ

बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम

अल्लाह के नाम से, जो अत्यन्त कृपाशील तथा दयावान् है।

وَالْمُرْسَلَاتِ عُرْفًا

Transliteration

वल मुर्सलाती उर्फा

हिंदी अनुवाद

शपथ है भेजी हुई निरन्तर धीमी वायुओं की!

فَالْعَاصِفَاتِ عَصْفًا ‎

Transliteration

फल आसिफाती अस्फा

हिंदी अनुवाद

फिर झक्कड़ वाली हवाओं की!

وَالنَّاشِرَاتِ نَشْرًا

Transliteration

वन नाशिराती नश्फा

हिंदी अनुवाद

और बादलों को फैलाने वालियों की![1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. अर्थात जो हवायें अल्लाह के आदेशानुसार बादलों को फैलाती हैं।

‏ فَالْفَارِقَاتِ فَرْقًا

Transliteration

फल फारिक़ाति फरक़ा

हिंदी अनुवाद

फिर अन्तर करने[1] वालों की!

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. अर्थात सत्योसत्य तथा वैध और अवैध के बीच अन्तर करने के लिये आदेश लाते हैं।

فَالْمُلْقِيَاتِ ذِكْرًا ‎

Transliteration

फल मुल्कियाती ज़िकरा

हिंदी अनुवाद

फिर पहुँचाने वालों की वह़्यी (प्रकाशना[1]) को!

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. अर्थात जो वह़्यी (प्रकाशना) ग्रहण कर के उसे रसूलों तक पहुँचाते हैं।

عُذْرًا أَوْ نُذْرًا

Transliteration

उजरन औ नुजरा

हिंदी अनुवाद

क्षमा के लिए अथवा चेतावनी[1] के लिए!

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. अर्थात ईमान लाने वालों के लिये क्षमा का वचन तथा काफ़िरों के लिये यातना की सूचना लाते हैं।

‏ إِنَّمَا تُوعَدُونَ لَوَاقِعٌ ‎

Transliteration

इन्नमा तू अदूना लौ किअ्

हिंदी अनुवाद

निश्चय जिसका वचन तुम्हें दिया जा रहा है, वह अवश्य आनी है।

فَإِذَا النُّجُومُ طُمِسَتْ

Transliteration

फ इजन नुजूमु तुमिसत

हिंदी अनुवाद

फिर जब तारे धुमिल हो जायेंगे।

وَإِذَا السَّمَاءُ فُرِجَتْ

Transliteration

व इजस समाऊ फुरिजत

हिंदी अनुवाद

तथा जब आकाश खोल दिया जायेगा।

وَإِذَا الْجِبَالُ نُسِفَتْ

Transliteration

व इजल जिबालू नुसिफत

हिंदी अनुवाद

तथा जब पर्वत चूर-चूर करके उड़ा दिये जायेंगे।

وَإِذَا الرُّسُلُ أُقِّتَتْ

Transliteration

व इज़र रुसुलु उक्कितत

हिंदी अनुवाद

और जब रसूलों का एक समय निर्धारित किया जायेगा।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. उन के तथा उन के समुदायों के बीच निर्णय करने के लिये। और रसूल गवाही देंगे।

لِأَيِّ يَوْمٍ أُجِّلَتْ

Transliteration

लि अइ इ यौमिन उज्जिलत

हिंदी अनुवाद

किस दिन के लिए इसे निलम्बित रखा गया है?

لِيَوْمِ الْفَصْلِ

Transliteration

लि यौमिल फस् ल

हिंदी अनुवाद

निर्णय के दिन के लिए।

‏ وَمَا أَدْرَاكَ مَا يَوْمُ الْفَصْلِ

Transliteration

वमा अदरा क मा यौमुल फस् ल

हिंदी अनुवाद

आप क्या जानें कि क्या है वह निर्णय का दिन?

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ

Transliteration

वैलुयि यौमाइजिल लिल्मुकज्जिबीन

हिंदी अनुवाद

विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।

‏ أَلَمْ نُهْلِكِ الْأَوَّلِينَ ‎

Transliteration

अलम नुह लिकिल औलीन

हिंदी अनुवाद

क्या हमने पहलों को विनष्ट नहीं किया?

‏ ثُمَّ نُتْبِعُهُمُ الْآخِرِينَ

Transliteration

सुम्मा नुत्बि उहुमुल आखिरीन

हिंदी अनुवाद

फिर पीछे लगा[1] देंगे उनके पिछलों को।

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. अर्थात उन्हीं के समान यातना ग्रस्त कर देंगे।

كَذَٰلِكَ نَفْعَلُ بِالْمُجْرِمِينَ ‎

Transliteration

कजालिका नफ़ अलु बिल मुजरिमीन

हिंदी अनुवाद

इसी प्रकार, हम करते हैं अपराधियों के साथ।

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ ‎

Transliteration

वैलुयी यौमा इजिल लिल मुकज्ज़िबीन

हिंदी अनुवाद

विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।

أَلَمْ نَخْلُقكُّم مِّن مَّاءٍ مَّهِينٍ ‎

Transliteration

अलम नख्लुक्कुम मिम् मा इम महीन

हिंदी अनुवाद

क्या हमने पैदा नहीं किया है तुम्हें तुच्छ जल (वीर्य) से?

فَجَعَلْنَاهُ فِي قَرَارٍ مَّكِينٍ

Transliteration

फजा अल्नाहु फी क़रारिम मकीन

हिंदी अनुवाद

फिर हमने रख दिया उसे एक सुदृढ़ स्थान (गर्भाशय) में।

إِلَىٰ قَدَرٍ مَّعْلُومٍ

Transliteration

इला क द रिम मअ् लूम

हिंदी अनुवाद

एक निश्चित अवधि तक।[1]

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. अर्थात गर्भ की अवधि तक।

فَقَدَرْنَا فَنِعْمَ الْقَادِرُونَ ‎

Transliteration

फ कदरना फनिमअ् मल क़ादिरून

हिंदी अनुवाद

तो हमने सामर्थ्य[1] रखा, अतः हम अच्छा सामर्थ्य रखने वाले हैं।

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. अर्थात उसे पैदा करने पर।

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ ‎

Transliteration

वैलुयी यौमा इजिल लिल मुकज्ज़िबीन

हिंदी अनुवाद

विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।

أَلَمْ نَجْعَلِ الْأَرْضَ كِفَاتًا

Transliteration

अलम नज् अलिल अरजा किफाता

हिंदी अनुवाद

क्या हमने नहीं बनाया धरती को समेटकर[1] रखने वाली?

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. अर्थात जब तक लोग जीवित रहते हैं तो उस के ऊपर रहते तथा बसते हैं। और मरण के पश्चात उसी में चले जाते हैं।

أَحْيَاءً وَأَمْوَاتًا

Transliteration

अह् या औं व अम्वाता

हिंदी अनुवाद

जीवित तथा मुर्दों को।

وَجَعَلْنَا فِيهَا رَوَاسِيَ شَامِخَاتٍ وَأَسْقَيْنَاكُم مَّاءً فُرَاتًا

Transliteration

व जअलना फीहा रवासिया शामि खातिन व अस् कैनाकुम मा अन फुरता

हिंदी अनुवाद

तथा बना दिये हमने उसमें बहुत-से ऊँचे पर्वत और पिलाया हमने तुम्हें मीठा जल।

‏ وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ ‎

Transliteration

वैलुयी यौमा इजिल लिल मुकज्ज़िबीन

हिंदी अनुवाद

विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।

انطَلِقُوا إِلَىٰ مَا كُنتُم بِهِ تُكَذِّبُونَ

Transliteration

इन् त्वालिकू इला मा कुंतुम बिही तुकज्जिबून

हिंदी अनुवाद

(कहा जायेगाः) चलो उस (नरक) की ओर जिसे तुम झुठलाते रहे।

‏ انطَلِقُوا إِلَىٰ ظِلٍّ ذِي ثَلَاثِ شُعَبٍ

Transliteration

इन् त्वालिकू इला जिल्लिन ज़ी सलासी शुअब

हिंदी अनुवाद

चलो ऐसी छाया[1] की ओर जो तीन शाखाओं वाली है।

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. छाया से अभिप्राय, नरक के धुवें की छाया है। जो तीन दिशाओं में फैला होगा।

لَّا ظَلِيلٍ وَلَا يُغْنِي مِنَ اللَّهَبِ ‎

Transliteration

ला ज़लीलिऔं वला युगनी मिनल लहब

हिंदी अनुवाद

जो न छाया देगी और न ज्वाला से बचायेगी।

إِنَّهَا تَرْمِي بِشَرَرٍ كَالْقَصْرِ

Transliteration

इन्नहा तर्मी बि शरारिन कल क़स्र

हिंदी अनुवाद

वह (अग्नि) फेंकती होगी चिँगारियाँ भवन के समान।

‏ كَأَنَّهُ جِمَالَتٌ صُفْرٌ ‎

Transliteration

क अन्नहु जमालतुन सुफ्र

हिंदी अनुवाद

जैसे वह पीले ऊँट हों।

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ

Transliteration

वैलुयी यौमा इजिल लिल मुकज्ज़िबीन

हिंदी अनुवाद

विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।

هَٰذَا يَوْمُ لَا يَنطِقُونَ

Transliteration

हाजा यौमु ला यन त्विकून

हिंदी अनुवाद

ये वो दिन है कि वे बोल[1] नहीं सकेंगे।

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. अर्थात उन के विरुध्द ऐसे तर्क परस्तुत कर दिये जायेंगे कि वह अवाक रह जायेंगे।

وَلَا يُؤْذَنُ لَهُمْ فَيَعْتَذِرُونَ ‎

Transliteration

वला युअ् जनु लहुम फ यअ् तजिरून

हिंदी अनुवाद

और न उन्हें अनुमति दी जायेगी कि वे बहाने बना सकें।

‏ وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ

Transliteration

वैलुयी यौमा इजिल लिल मुकज्ज़िबीन

हिंदी अनुवाद

विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।

هَٰذَا يَوْمُ الْفَصْلِ ۖ جَمَعْنَاكُمْ وَالْأَوَّلِينَ

Transliteration

हाजा यौमुल फसलि जमअ्’नाकुम वल अव्वलीन

हिंदी अनुवाद

ये निर्णय का दिन है, हमने एकत्र कर लिया है तुम्हें तथा पूर्व के लोगों को।

فَإِن كَانَ لَكُمْ كَيْدٌ فَكِيدُونِ

Transliteration

फ इन का न लकुम कैदुन फ कीदून

हिंदी अनुवाद

तो यदि तुम्हारे पास कोई चाल[1] हो, तो चल लो।

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. अर्थात मेरी पकड़ से बचने की।

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ

Transliteration

वैलुयी यौमा इजिल लिल मुकज्ज़िबीन

हिंदी अनुवाद

विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।

‏ إِنَّ الْمُتَّقِينَ فِي ظِلَالٍ وَعُيُونٍ ‎

Transliteration

इन्नल मुत्तक़ीना फी जिलालिऔं व उयून

हिंदी अनुवाद

निःसंदेह, आज्ञाकारी उस दिन छाँव तथा जल स्रोतों में होंगे।

‏ وَفَوَاكِهَ مِمَّا يَشْتَهُونَ

Transliteration

व फवाकिहा मिम्मा यश् तहून

हिंदी अनुवाद

तथा मन चाहे फलों में।

كُلُوا وَاشْرَبُوا هَنِيئًا بِمَا كُنتُمْ تَعْمَلُونَ ‎

Transliteration

कुलू वश’रबू हनी’ अम बिमा कुंतुम तअ्’मलून

हिंदी अनुवाद

खाओ तथा पिओ मनमानी उन कर्मों के बदले, जो तुम करते रहे।

إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجْزِي الْمُحْسِنِينَ ‎

Transliteration

इन्ना कज़ालिका नज्ज़िल मुह्’सिनीन

हिंदी अनुवाद

हम इसी प्रकार प्रतिफल देते हैं।

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ

Transliteration

वैलुयी यौमा इजिल लिल मुकज्ज़िबीन

हिंदी अनुवाद

विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।

كُلُوا وَتَمَتَّعُوا قَلِيلًا إِنَّكُم مُّجْرِمُونَ

Transliteration

कुलू व तमत्’तऊ क़ुलीलन इन्नाकुम मुजरिमून

हिंदी अनुवाद

(हे झुठलाने वालो!) तुम खा लो तथा आनन्द ले लो कुछ[1] दिन। वास्तव में, तुम अपराधी हो।

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. अर्थात संसारिक जीवन में।

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ

Transliteration

वैलुयी यौमा इजिल लिल मुकज्ज़िबीन

हिंदी अनुवाद

विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।

وَإِذَا قِيلَ لَهُمُ ارْكَعُوا لَا يَرْكَعُونَ ‎

Transliteration

व इज़ा क़ीला लहुमुर कऊ ला यर क ऊन

हिंदी अनुवाद

जब उनसे कहा जाता है कि (अल्लाह के समक्ष) झुको, तो झुकते नहीं।

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ

Transliteration

वैलुयी यौमा इजिल लिल मुकज्ज़िबीन

हिंदी अनुवाद

विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।

‏ فَبِأَيِّ حَدِيثٍ بَعْدَهُ يُؤْمِنُونَ

Transliteration

फ बि अय्यि हदीसिम बअ्’दहू युअ्मिनून

हिंदी अनुवाद

तो (अब) वे किस बात पर इस (क़ुर्आन) के पश्चात् ईमान[1] लायेंगे?

फुटनोट / स्पष्टीकरण:
  • 1. अर्थात जब अल्लाह की अन्तिम पुस्तक पर ईमान नहीं लाते तो फिर कोई दूसरी पुस्तक नहीं हो सकती जिस पर वह ईमान लायें। इसलिये कि अब और कोई पुस्तक आसमान से आने वाली नहीं है।